न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बॉर्डर 2’ की गूंज से हिल गया बॉक्स ऑफिस, 8वें दिन भी बरकरार रही पकड़, 250 करोड़ क्लब से बस इतनी दूरी

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 8वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और यह 250 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर है। जानिए अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 8:50:59

‘बॉर्डर 2’ की गूंज से हिल गया बॉक्स ऑफिस, 8वें दिन भी बरकरार रही पकड़, 250 करोड़ क्लब से बस इतनी दूरी

सनी देओल की दमदार मौजूदगी और अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में तूफान मचाए हुए है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसकी वजह से दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज़ के पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आक्रामक तेवर दिखाए और ओपनिंग वीकेंड में लगातार ग्रोथ दर्ज की।

फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी पूरा फायदा मिला, जिससे शुरुआती कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि, इसके बाद वीकडेज़ शुरू होते ही कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी मजबूत स्थिति साबित कर दी।

अब रिलीज़ के आठवें दिन फिल्म का सामना रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से हो रहा है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि दूसरे शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ का प्रदर्शन कैसा रहता है। आइए जानते हैं 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल।

8वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?

‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अब भी बनी हुई है। करीब 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही यह फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

वीकडेज़ के चलते दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन गिरावट के बावजूद आंकड़े मजबूत बने हुए हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेंड्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इसी के साथ फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन बढ़कर 235.25 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरे शुक्रवार ‘बॉर्डर 2’ ने रचे नए कीर्तिमान

हालांकि दूसरे शुक्रवार को कमाई में स्वाभाविक गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

दूसरे फ्राइडे पर ‘बॉर्डर 2’ की 10.33 करोड़ रुपये की कमाई ने इन फिल्मों को पछाड़ दिया:

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा – 10.25 करोड़

तानाजी: द अनसंग वॉरियर – 10.01 करोड़

पद्मावत – 10 करोड़

धूम 3 – 9.7 करोड़

कल्कि 2898 एडी – 9.4 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि वीकडेज़ में भी ‘बॉर्डर 2’ की पकड़ अन्य फिल्मों से कहीं ज्यादा मजबूत बनी हुई है।

250 करोड़ क्लब से ‘बॉर्डर 2’ कितनी दूर?

रिलीज़ के आठ दिनों में ही ‘बॉर्डर 2’ 235.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यानी यह फिल्म अब 250 करोड़ क्लब में एंट्री से महज कुछ कदम दूर है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे शनिवार और रविवार को कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। इसके साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या ‘बॉर्डर 2’ दूसरे वीकेंड के अंत तक 300 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ पाती है या नहीं।

‘बॉर्डर 2’ की कास्ट, रिलीज़ और बैकग्राउंड

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के लगभग तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर आई है। इस वॉर ड्रामा का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे जेपी दत्ता ने अपनी बेटी निधि दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा सोनम बाजवा, मेधा सिंह, मोना सिंह, परमवीर सिंह चीमा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, युद्ध की भावना और दमदार अभिनय के दम पर ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती