Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही गूंजा सनी देओल का दमदार अंदाज, एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। 23 जनवरी से पहले टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री ने ट्रेड को चौंका दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 19 Jan 2026 8:14:39

Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही गूंजा सनी देओल का दमदार अंदाज, एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले ही दर्शकों में इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से ठीक चार दिन पहले, 19 जनवरी को जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही टिकट खिड़कियों पर मानो होड़ लग गई। महज कुछ घंटों के भीतर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ऐसा आंकड़ा छू लिया, जिसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है।

रिलीज से पहले ही छाया ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज

कोइमोइ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन शुरुआती घंटों में करीब 1.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। यह आंकड़ा ब्लॉक सीटों को शामिल किए बिना बताया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पहले दिन के लिए देशभर की 5200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दोपहर 12 बजे से पहले ही लगभग 56 हजार टिकट बिक चुके थे। खास बात यह रही कि नेशनल सिनेमा चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में ही दोपहर से पहले तक करीब 28 हजार टिकट बिक गए। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का जुनून अपने चरम पर है। रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े आने वाले दिनों में और भी नए कीर्तिमान बना सकते हैं।

एडवांस बुकिंग में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग के दम पर ‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। जहां ‘जाट’ ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) 2.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने इसका करीब 75 फीसदी कलेक्शन आधे से भी कम समय में हासिल कर लिया है। इतना ही नहीं, एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 1.84 करोड़ रुपये जुटाए थे। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में ‘बॉर्डर 2’ कई और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए एडवांस बुकिंग की दौड़ में नई ऊंचाइयों को छू सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका