न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बोमन ने बताई शाहरुख की ढेरों खूबियां लेकिन है एक शिकायत भी, सुनाया सुनील दत्त के साथ काम का किस्सा

बोमन ईरानी (65) बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने ‘थ्री इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ सहित कई फिल्मों में यादगार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 1:35:05

2 News : बोमन ने बताई शाहरुख की ढेरों खूबियां लेकिन है एक शिकायत भी, सुनाया सुनील दत्त के साथ काम का किस्सा

बोमन ईरानी (65) बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने ‘थ्री इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ सहित कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं अदा की हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में बोमन ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। बोमन ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि शाहरुख को सेट पर रहना बहुत पसंद है। उन्हें लोगों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। उन्हें टीम के साथ मिलकर फिल्म बनाने में बहुत मजा आता है। मेरे लिए, उनमें एक शरारतीपन भी है।

वो बहुत उदार और बड़े दिल वाले इंसान हैं। उनके कमरे का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। एक तरफ ढेर सारे स्नैक्स रखे होते हैं। लोग आते-जाते रहते हैं और स्नैक्स उठा लेते हैं। जब भी वक्त मिलता है, शाहरुख सबके साथ गेम्स खेलते हैं। सेट पर हमेशा मजा आता है। हालांकि शाहरुख बहुत ही बोरिंग हैं। सिर्फ तंदूरी चिकन खाते हैं और कुछ नहीं। उन्हें रेस्टोरेंट जाना पसंद नहीं। हमारे साथ जाएंगे तो सही, लेकिन खाएंगे नहीं। खाना सामने पड़ा होता है और वो बातों में लगे रहते हैं। इससे खाना ठंडा हो जाता है।

सब लोग अच्छे से एंजॉय कर रहे होते हैं पर शाहरुख को कोई फर्क नहीं पड़ता। तो हां, इस मामले में मुझे उनसे शिकायत है। खाने में वो मेरा साथ नहीं देते। फिल्म में काम करने के दौरान अक्सर कई दिक्कतें आती हैं, मगर इस बात से बाकियों को टेंशन नहीं होती क्योंकि शाहरुख सब कुछ मैनेज कर लेते हैं। खास बात ये है कि वो अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स को कमतर महसूस नहीं होने देते। इस वजह से लोग ऑन स्क्रीन के अलावा ऑफ स्क्रीन भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। बोमन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे।

2 News : बोमन ने बताई शाहरुख की ढेरों खूबियां लेकिन है एक शिकायत भी, सुनाया सुनील दत्त के साथ काम का किस्सा

बोमन ईरानी ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में किया था सुनील दत्त के साथ काम

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला है। फिल्म में बोमन ने ‘डॉक्टर अस्थाना’ का मजेदार किरदार निभाया था। दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और बोमन के कई सीन शूट हुए थे। हालांकि जब दोनों एक्टर फिल्म के प्रीमियर पर मिले तो सुनील ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। बोमन ने कहा कि फिल्म की प्रीमियर नाइट पर सुनील मुझे पहचान नहीं पाए थे।

उन्होंने किसी से पूछा कि ये बंदा कौन है जो बार-बार पास आकर खड़ा हो रहा है? उन्हें लगा कि मैं कोई फैन हूं। जब उन्हें बताया गया कि मैं बोमन हूं तो उन्होंने तुरंत गले लगाकर कहा, ‘अरे डॉक्टर साहब।’ उस पल ने मुझे महसूस कराया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। दरअसल शूटिंग के दौरान बोमन के सिर पर बाल नहीं थे, लेकिन जब दोनों की मुलाकात हुई तो उनका लुक अलग था।

बोमन ने बताया कि सुनील 16 साल बाद कैमरा फेस कर रहे थे। ऐसे में जब वो पहली बात मेरे साथ सीन करने आए तो धीरे से कहा कि वो नर्वस हैं। ये सुनकर मैं हैरान हो गया। मैंने कहा इतने बड़े, शानदार एक्टर भी नर्वस होते हैं। लेकिन उनकी इस विनम्रता से मैं बेहद प्रभावित था। बता दें, सुनील और उनके बेटे संजय दत्त इस फिल्म में पहली और आखिरी बार साथ नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज