न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

Gen-Z पर कंगना रनौत की टिप्पणी से सियासी विवाद तेज हो गया। CJP नेताओं ने कड़ा पलटवार किया, जबकि युवा कांग्रेस ने भी बयान पर आपत्ति जताई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 28 Jul 2026 11:32:29

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और उसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक बयान नए राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारी Gen-Z छात्रों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें "जनरेशन गटर" कहा, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने उन पर तीखा पलटवार किया। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने कंगना की टिप्पणी को युवा पीढ़ी का अपमान बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सौरव दास बोले- देश के लिए Gen-Z का योगदान ज्यादा

कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि कोई सार्वजनिक जीवन में रहकर युवाओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि Gen-Z पीढ़ी देश के निर्माण और सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभा रही है और उसका योगदान किसी भी व्यक्ति से कम नहीं आंका जा सकता।

सौरव दास ने कहा, "ऐसी भाषा किसी संतुलित सोच रखने वाले व्यक्ति की नहीं लगती। अगर किसी के अपने परिवार में Gen-Z या Gen-Alpha से जुड़े युवा हों, तो क्या वह उनके लिए भी यही शब्द इस्तेमाल करेगा? युवाओं के प्रति इस तरह का रवैया बिल्कुल उचित नहीं कहा जा सकता।"

कंगना ने सोशल मीडिया पर किया पलटवार

सौरव दास की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए लिखा कि उन्होंने सौरव के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनकी उम्र 28 वर्ष है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी उम्र का व्यक्ति खुद को छात्र कैसे बता सकता है।

कंगना ने आगे लिखा कि जब वह इस उम्र में थीं, तब तक उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके थे। उन्होंने सौरव दास पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी समस्या निजी है, वे छात्र नहीं बल्कि बेरोजगार हैं और उन्हें पहले कोई हुनर सीखकर अपने जीवन की शुरुआत करनी चाहिए।

आशुतोष रांका ने भी साधा निशाना

कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को "कॉकरोच" और "गटर" जैसे शब्दों से संबोधित करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

रांका ने कहा, "आपने हमें कॉकरोच कहा, गटर कहा, लेकिन याद रखिए कि यही लोग आंदोलन के जरिए आपकी सरकार के एक मंत्री का इस्तीफा कराने में सफल रहे। जनता की आवाज को अपमानित करने के बजाय उसे सुनना चाहिए।"

युवा कांग्रेस ने भी जताई आपत्ति

कंगना रनौत के बयान पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि Gen-Z प्रदर्शनकारियों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा बेहद आपत्तिजनक है और यह युवाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक विरोध को बदनाम करने की कोशिश हैं। उनके मुताबिक, किसी भी जनप्रतिनिधि को विरोध करने वाले युवाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए और ऐसी टिप्पणियां समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए, न कि उसे अपमानजनक शब्दों के जरिए खारिज करने की कोशिश की जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत