न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2025 : फिल्मी सितारों पर भी छाया त्योहार का खुमार, अमिताभ-ऋतिक सहित इन दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

सोमवार (20 अक्टूबर) को देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम हो या खास सब लोग इसके जश्न में डूबे हुए हैं। मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 2:52:20

Diwali 2025 : फिल्मी सितारों पर भी छाया त्योहार का खुमार, अमिताभ-ऋतिक सहित इन दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

सोमवार (20 अक्टूबर) को देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम हो या खास सब लोग इसके जश्न में डूबे हुए हैं। मनोरंजन जगत के सितारे भी पूरे जोश में हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। इस दीपावली आपको ढेर सारा प्यार, उजाला और खुशियां मिलें। शुभ दीपावली।” अमिताभ बच्चन ने दो फोटो पोस्ट कीं। जहां पहले में वे फैंस के साथ नजर आ रहे हैं वहीं दूसरे में दिए जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं।”

अल्लू अर्जुन ने खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी दिवाली।” ऋतिक रोशन ने लिखा, “आपको और आपके प्रियजनों को प्यार, रोशनी और पॉजिटिविटी की शुभकामनाएं। सुंदर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।” रकुलप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी दीपावली! यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद लेकर आए।” माधुरी दीक्षित ने लिखा, “ये उन रोशनियों के लिए है जो पहले से कहीं ज्यादा चमकती हैं, हंसी जो थोड़ी ज्यादा जोर से गूंजती है और ऐसे पल जो जादू की तरह महसूस होते हैं।”

सनी देओल ने लिखा, “हैप्पी दिवाली। आइए, हम सब मिलकर इस दिवाली को सेलिब्रेट करते हैं। भगवान सबके जीवन को रोशनी से भर दे। दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके घर खुशियों से और आपके दिल आशा से जगमगाएं।” नागार्जुन ने लिखा, “मेरे सभी दोस्तों को दीपावली की शुभकामनाएं, इस त्योहार के दिन आपको भेज रहा हूं प्यार और रोशनी।” हेमा मालिनी ने लिखा, “मेरे सभी प्यारे, प्रिय दोस्तों, जो मेरे साथ रहे हैं और मुझे सहारा देते रहेंगे, मैं आप सभी को दुआओं से भरी, खुशहाली और समृद्धि से भरी दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।”

diwali 2025,deepawali 2025,amitabh bachchan,Hrithik Roshan,Akshay Kumar,bollywood diwali,manisha koirala,anupam kher,Akshay Kumar,sunny deol

मनीषा कोइराला ने नेपाल की अनूठी परंपरा कुकुर तिहार की दी जानकारी

धनुष ने लिखा, “सभी के जीवन में प्रकाश फैले, खुशियां बढ़ें, धन बढ़े, मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं...ओम नमः शिवाय।” अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को विश करते हुए लिखा, “आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम, जय मां लक्ष्मी।” जूनियर एनटीआर ने लिखा, “आपको और आपके परिवार के लोगों को हैप्पी दिवाली।”

मनीषा कोइराला ने नेपाल की अनूठी परंपरा को साझा कर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, “कुकुर तिहार-दुनिया में शायद ही कहीं प्यार को इतनी खूबसूरती से मनाया जाता है, जैसे नेपाल में होता है। कुकुर तिहार के दिन हम अपने कुत्तों को माला, तिलक लगाकर सम्मानित करते हैं। कुकुर तिहार, नेपाल की आत्मा को दर्शाता है। एक ऐसी संस्कृति, जहां दया को भक्ति माना जाता है और हर जीव को ईश्वर का रूप समझा जाता है।”

ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बोला, “आपके घर खुशियों से रोशन हों, जैसे दीपावली की रात।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दीपावली की रोशनी आपकी नई शुरुआतों को जगमगाए।” भूमि पेडनेकर ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, “हैप्पी दिवाली, प्यार और रोशनी।” मलाइका अरोड़ा, उर्मिला सहित बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के और भी सितारों ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह