न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारगिल विजय दिवस : अक्षय सहित इन सितारों ने जवानों को यूं किया सलाम, युद्ध पर बनीं हैं ये फिल्में

आज 26 जुलाई है और यह खास मौका 24वें कारिगल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) को याद करने का है। 26 जुलाई 1999 को भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 11:55:09

कारगिल विजय दिवस : अक्षय सहित इन सितारों ने जवानों को यूं किया सलाम, युद्ध पर बनीं हैं ये फिल्में

आज 26 जुलाई है और यह खास मौका 24वें कारिगल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) को याद करने का है। 26 जुलाई 1999 को भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। पूरा देश भारत के उन जांबाज सिपाहियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। हमारे देश में जब-जब जवानों की सफलता के जश्न के मौके आते हैं तब-तब आम हो या खास सबमें देशभक्ति चरम पर पहुंच जाती हैं। बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं रहता है। कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजय दिवस को याद किया है।

एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जवानों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दिल में कृतज्ञता और होठों पर प्रार्थना के साथ, कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले हमारे बहादुरों को याद करते हुए हम आपकी वजह से जीते हैं।” एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा नमन उन सभी शूरवीरों को जिन्होंने इस विजय को प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी! और मेरा दिल से चरणस्पर्श उन माताओं और पिताओं को जो अपने लाडलों को हमारी रक्षा के लिए सेना में भेजते हैं। जय हिंद!” एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट में लिखा, “विजय दिवस पर हमारे कारगिल योद्धाओं की वीरता को सलाम!”

Akshay Kumar,kargil vijay diwas,anupam kher,abhishek bachchan,shershah movie

कारगिल युद्ध पर बनी ‘शेरशाह’ मूवी रही सुपरहिट

1. साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। बत्रा 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया।
2. शाहिद कपूर की फिल्म ‘मौसम’ भी कारगिल वॉर पर आधारित है। इसमें शाहिद ने इंडियन एयर फोर्स के लड़ाकू पायलट का रोल प्ले किया था। फिल्म में सोनम कपूर और अनुपम खेर भी थे।
3. जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘एलओसी : कारगिल’ भी कारगिल वॉर पर बेस्ड फिल्म है। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, संजय कपूर, मनोज बाजपेयी और अक्षय खन्ना जैसे स्टार कलाकारों ने काम किया था।
4. ‘टैंगो चार्ली’ फिल्म भी कारगिल युद्ध पर ही बनी थी। फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें बॉबी देओल और संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था।
5. ऋतिक रोशन की ‘लक्ष्य’ भी कारगिल युद्ध पर आधारित थी। वर्ष 2004 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर थे। इसमें प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी भी थे।
6. साल 2020 में आई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ भी इस सूची में शामिल है। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना का रोल प्ले किया था जो कारगिल युद्ध लड़ने वाली पहली इंडियन एयरफोर्स पायलट हैं और इस युद्ध में भारत की जीत में उनका बड़ा हाथ था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश