न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षा बंधन 2025 : अर्जुन-संजय सहित इन सितारों पर छाया त्योहार का खुमार, सोशल मीडिया पर शेयर कीं झलकियां

पूरे देश में आज शनिवार (9 अगस्त) को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। मनोरंजन जगत सितारों पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 2:04:21

रक्षा बंधन 2025 : अर्जुन-संजय सहित इन सितारों पर छाया त्योहार का खुमार, सोशल मीडिया पर शेयर कीं झलकियां

पूरे देश में आज शनिवार (9 अगस्त) को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। मनोरंजन जगत सितारों पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को भी झलकियां दिखाने के साथ विश कर रहे हैं। ‘सैयारा’ फेम अभिनेता अहान पांडे की बहन अलाना ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “रक्षा बंधन की बधाई छोटे भाई। मैं तुमसे प्यार करती हूं अहान।” दोनों की मां डीन पांडे ने इस मौके पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने लाल दिल वाली इमोजी भेजी है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर बहनों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “छह बहनों का मतलब है छह गुना ड्रामा, मस्ती, लड़ाई-झगड़े और हंसी-मजाक…लेकिन साथ ही बेहिसाब प्यार भी। रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!” अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!” अभिनेता सुनील शेट्टी ने बहनों के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वे बहनों के बीच में खड़े होकर पोज दे रहे हैं। सुनील ने दक्षिण भारतीय धोती और कुर्ता पहना है, जबकि बहनें साड़ी में दिख रही हैं।

सुनील ने लिखा, “इन दोनों के साथ होने से मुझे कभी भी ताकत, प्यार या सहारे के लिए कहीं और देखने की जरूरत नहीं पड़ी। आज और हर दिन दिल से शुक्रगुजार हूं। रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” विवेक ओबेरॉय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “तेरी राखी की डोरी आज कलाई पे नहीं, दिल में बंधी है दूरियां तो बस दुनिया के लिए हैं, हमारे लिए नहीं। हैप्पी रक्षाबंधन।” संजय दत्त ने दोनों बहनों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “प्रिया और अंजू, तुम्हें अपनी बहनों के रूप में पाना मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मेरे जीवन को प्यार और शक्ति से भरने के लिए शुक्रिया, रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।” कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती सिंह के लिए पोस्ट कर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सोनू सूद ने अपनी बहनों के लिए लिखा लंबा-चौड़ा भावुक नोट

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन, मोनिका और मालविका! टांग खींचने से लेकर एक-दूसरे की मुसीबत में मदद करने तक, चॉकलेट शेयर करने से लेकर अपने राज बताने तक—हमारा बचपन इतनी सारी यादों से भरा है जो आज भी मुस्कान दे जाता है। तुम दोनों हमेशा मेरी साथी, मेरी सबसे बड़ी ताकत रही हो। आज बस इतना कहना है कि मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि तुम दोनों मेरी बहनें हो। जिंदगी हमें जहां भी ले जाए, हमारा ये रिश्ता हमेशा सबसे मजबूत रहेगा। तुम दोनों से जितना प्यार है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

सलमान खान की राखी बहन राजस्थान की पूर्व मंत्री बीना काका ने इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “चूंकि मैं टूटी हुई एंकल से उबर रही हूं, इसलिए राखी के दिन मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। सलमान, मेरे भाई जैसे बेटे मैं तुम्हारी खुशी, अच्छी सेहत और सुकून की जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हूं। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” बता दें बीना ने सलमान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी