न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Fathers Day 2025 : बॉलीवुड ने पिता पर लुटाया दिल खोलकर प्यार, रकुलप्रीत-काजोल सहित स्टार्स ने ऐसे जताईं भावनाएं

आज दुनियाभर में इंटरनेशनल फादर्स डे का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से आम हो या खास हर कोई अपने पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 2:23:16

Fathers Day 2025 : बॉलीवुड ने पिता पर लुटाया दिल खोलकर प्यार, रकुलप्रीत-काजोल सहित स्टार्स ने ऐसे जताईं भावनाएं

आज दुनियाभर में इंटरनेशनल फादर्स डे का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से आम हो या खास हर कोई अपने पिता के लिए भावनाएं जाहिर कर रहा है। मनोरंजन जगत के सितारे भी भला इस मामले में कैसे पीछे रहते। वे भी पिता का महत्व बताते हुए उन पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में पिता के साथ कुछ यादगार झलकियां शेयर करने के साथ इमोशनल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने पिता और ससुर दोनों के लिए पोस्ट शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया।

रकुल ने कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन के दो स्तंभों के लिए...पापा, आप मेरा पहला घर हैं-जिसने मुझे ऊंचा खड़ा होना, बड़े सपने देखना और दिल से जीना सिखाया। मेरे पहले कदम उठाते समय मेरा छोटा सा हाथ थामने से लेकर भीड़ में खड़े होकर सबसे जोर से जयकारे लगाने तक-आपकी ताकत हमेशा से ही मेरा सबसे बड़ा आराम रही है। और फिर जीवन ने मुझे एक और अविश्वसनीय पिता का तोहफा दिया जिनकी गर्मजोशी, दयालुता और कृपा ने मुझे खुले हाथों से एक नए अध्याय में स्वागत किया। हमारी पहली बातचीत से ही, आपने मुझे परिवार जैसा महसूस कराया।

मैं आपके प्यार, आपकी बुद्धिमत्ता और जिस तरह से आपने मुझे अपना माना है, उसके लिए बहुत आभारी हूं। मेरे एंकर, मेरे चीयरलीडर और मेरे निरंतर साथी होने के लिए आप दोनों का धन्यवाद। हैप्पी फादर्स डे!” ” रकुल ने पिछले साल एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ शादी की थी। इसी साल बेटी की मां बनीं एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ अपनी हल्दी सेरेमनी से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सुनील अपनी लाडली पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। अथिया ने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी ताकत को हैप्पी फादर्स डे। लव यू।” सुनील शेट्टी ने भी अपने पिता की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अथिया को हाथों में थामे हुए हैं।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “कोई बड़ी पोस्ट नहीं। कोई फैंसी वर्ड नहीं। बस आभार से भरा दिल और एक शांत धन्यवाद। उस प्यार के लिए जिसने बदले में कभी कुछ नहीं मांगा। मेरे पहले हीरो, मेरी खामोश ताकत, मेरा हमेशा का घर होने के लिए। हैप्पी फादर्स डे।” काजोल ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और इसे एक लंबी पोस्ट के साथ जोड़ा है। काजोल ने लिखा, “आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोग कहते हैं कि मुझमें बहुत है। यह उस आदमी के लिए है जिसने मुझे यह सब कुछ दिया और मुझे यह सिखाया।

वह मुझे अपनी शेरनी कहता था और हमेशा मुझसे कहता था कि मैं जितना चाहूं उतना जोर से बोलूं और गर्व से बोलूं, बिना किसी फिल्टर के। इस सप्ताह उनका जन्मदिन भी है और किसी तरह यह उचित लगता है कि फादर्स डे उनके जन्मदिन के इतने करीब आता है।” ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर गद्दर अवॉर्ड्स 2025 समारोह से अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे भगवान को हैप्पी फादर्स डे।” सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “पापा, मैं हर पल आपको याद करता हूं, जब तक हम फिर से नहीं मिलते तब तक आप जहां भी हैं, खुश रहें।”

नेहा धूपिया ने पिता, ससुर, पति और बच्चों के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा…

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी इंस्टा पर कई तस्वीरें डाली हैं जिसमें वो अपने पापा प्रदीप सिंह धूपिया के साथ दिख रही हैं। वहीं नेहा के पति अंगद बेदी दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में अंगद के दिवंगत पिता पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भी हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्योंकि हमारी ताकत, हमारा प्यार, हमारा घर और हमारी खुशहाल जगह आपकी मजबूत बाहों में है...#happyfathersday हम आपसे प्यार करते हैं पापा।

मैं आपके और आपके प्यार के बिना कुछ भी नहीं हूं...@pdhupia. हम आपसे प्यार करते हैं अंगद...सबसे अच्छे डैडी के लिए...@angadbedi हम आपसे प्यार करते हैं, आपको याद करते हैं और हर दिन आपके बारे में सोचते हैं पापा। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पिता के साथ कुछ फोटो पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी फादर्स डे। देवी ने अब मुझसे कंपीट करना शुरू कर दिया है कि दुनिया में सबसे अच्छे पापा किसके हैं। हम भाग्यशाली लड़कियां हैं।”

सोहा अली खान ने अपने दिवंगत पिता पूर्व क्रिकेटर नवाब पटौदी को याद करते हुए उनके साथ बचपन की कुछ तस्वीरें साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जिन पिताओं को हम याद करते हैं और जिनसे हम जुड़े हुए हैं-हम आपसे प्यार करते हैं।” करण जौहर ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी