न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड की दीपावली : अमिताभ बच्चन-शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

गुरुवार को पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा है। मिठाइयों और पटाखों की धूम है। लोग नई पोशाक में दिख रहे हैं। बधाइयों का दौर चल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Nov 2021 2:20:11

बॉलीवुड की दीपावली : अमिताभ बच्चन-शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

गुरुवार को पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा है। मिठाइयों और पटाखों की धूम है। लोग नई पोशाक में दिख रहे हैं। बधाइयों का दौर चल रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियां भी फैंस को अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दे रही हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद के साथ पत्नी जया बच्चन की एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। दोनों अपने बच्चों के साथ दिवाली मना रहे हैं। इसके साथ बिग बी ने लिखा, हैप्पी दिवाली।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस से फैंस को दीपावली की शुभकामानाएं देते हुए लिखा है, हैप्पी दिवाली, लव, लाइट, हैप्पीनेस हर किसी के लिए। इस त्योहार की शुरुआत बहुत सारे आभार और प्यार के बीच कर रही हूं। एक्टर रितेश देशमुख ने अपने परिवार के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘दीपावली की हैप्पी, हैप्पी शुभकामनाएं। हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को।’

bollywood,amitabh bachchan,diwali-2021,Shilpa Shetty,Kareena Kapoor Khan,farhaan akhtar,bollywood news in hindi

करीना कपूर खान ने शेयर की पति और छोटे बेटे के साथ फोटो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘भगवान हर किसी की जिंदगी से अंधकार दूर करे। इस दिवाली, खुशियां आपकी जिंदगी को रोशन करें और अपनों का प्यार आपके जीवन में मिठास भर दे। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी को।’ एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान और छोटे बेटे जहांगीर अली खान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ करीना ने लिखा, ‘प्यार और रोशनी।’

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टा स्टोरी पर दीये वाले स्टीकर के साथ फैंस को दिवाली विश की है। उन्होंने लोगों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए कहा। भूमि ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं। ये नया साल पृथ्वी के लिए प्यार और हमारे भविष्य की पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी के साथ शुरू हो। हैप्पी ईको फ्रेंडली दिवाली।’ एक्ट्रेस सोहा अली खान ने परिवार के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

bollywood,amitabh bachchan,diwali-2021,Shilpa Shetty,Kareena Kapoor Khan,farhaan akhtar,bollywood news in hindi

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ की पूजा

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ एक्सेल ऑफिस की दिवाली पूजा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें फरहान और शिबानी एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। उनके साथ रितेश सिधवानी भी नजर आ रहे हैं। एक्टर तुषार कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और फैंस को खुशियोंभरी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। फोटो में तुषार बहन एक्ता कपूर के साथ दिख रहे हैं।

दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने घर की साज-सजावट दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर घर की एक झलक शेयर की, जहां फूल और दीया एक साथ रखे दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी खूबसूरत झलक दिखाई है। ईशा ने बताया कि यह साड़ी और ज्वेलरी उन्होंने अपनी मां से लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर