मां वैष्णो देवी के दर्शन बाद वायरल हुई शाहरुख खान की फोटो, माथे पर टीका लगाए दिखे
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 13 Dec 2022 5:44:59
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है। फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच शाहरुख खान फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बीते दिन शाहरुख मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे थे। लेकिन वहां शाहरुख को अपना फेस कवर किए आते-जाते देखा गया था। पर अब शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कटरा की ही बताई जा रही है।