न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को रोता देख भावुक हुए सलमान खान, वीडियो शेयर कर लिखा- तुम पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे

हाल ही सलमान खान ने अक्षय कुमार का एक ऐसा वीडियो देख लिया, जो उनके दिल को छू गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षय के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 11:03:41

अक्षय कुमार को रोता देख भावुक हुए सलमान खान, वीडियो शेयर कर लिखा- तुम पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे

इंडस्ट्री के दो आइकॉनिक स्टार्स सलमान खान और अक्षय कुमार के ब्रोमेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है। सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' के सेट पर अक्षय कुमार को रोता देख सलमान खान भी इमोशनल हो गए और उन्होंने खास अंदाज में अक्षय की तारीफ कर डाली। दोनों स्टार्स के बीच की दोस्ती देखा दोनों के फैंस काफी खुश हैं।

दरअसल, हाल ही सलमान खान ने अक्षय कुमार का एक ऐसा वीडियो देख लिया, जो उनके दिल को छू गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षय के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा है। अक्षय कुमार का यह वीडियो पुराना है, जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं। एक रियलिटी शो में अपनी बहन का इमोशनल मैसेज सुनकर अक्षय की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। वो चाहकर भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं।

अक्षय कुमार का यह वीडियो सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2' का है, जिसमें एक्टर अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' को प्रमोट करने के लिए गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। शो में अक्षय की बहन अल्का भाटिया का एक वीडियो प्ले किया गया। इसमें अल्का, अक्षय के लिए जो बातें कह रही थीं, उन्हें सुनकर एक्टर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और रो पड़े।

वीडियो में अक्षय की बहन अल्का पंजाबी में कह रही हैं, 'मैंने सोचा कि तुझे एक चिट्ठी लिखूं। नहीं तो आमने-सामने बड़ा मुश्किल लगता है इमोशनल बातें करना। नहीं तो जब तू मिलेगा तो फिर वही लूडो-ताश खेलेंगे। ना मैं कुछ पाऊंगी और ना ही तू कुछ सुन पाएगा। मैंने इमोशनल हो रही हूं पर एक मन की बात करना चाह रही हूं कि राजू हर चीज के लिए थैंक यू। मिडल क्लास के घरों में हमेशा कुछ न कुछ कमी रहती है। पर मां ने, डैडी ने और फिर तूने कभी उस कमी का पता चलने ही नहीं दिया। डैडी के जाने के बाद घर में सबसे बड़ा तू ही था।'

उन्होंने आगे कहा, 'तूने कभी लगने ही नहीं दिया कि डैडी नहीं हैं। मेरे हर दुख-सुख में हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा। मेरा ख्याल रखा। सबका ख्याल रखा। मुझे कभी कुछ खरीदने का लोड ही नहीं लेना पड़ा क्योंकि तू ही सूटकेस भरकर मेरे लिए कपड़े ले आता था। अपने पैरों पर चलना भी तेरे साथ ही सीखा और पैरों पर खड़े होना भी। दोस्त, भाई, बाप...सारे रोल निभाए तूने राजा। तू ख्याल रख अपना'

अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे

इस वीडियो को देख सलमान इमोशनल हो गए और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो शेयर कर सलमान ने अक्षय के लिए लिखा, 'मैंने अभी कुछ ऐसी चीज देखी, जिसे देखकर लगा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए। अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। बहुत ही कमाल हो। इस वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा फिट रहो, हमेशा काम करते रहो। भाई भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहे।'

अक्षय ने सलमान को कहा थैंक्यू

सलमान खान के इतना प्यार देने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें खास अंदाज में शुक्रियां कहा। अक्षय ने सलमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करके लिखा- 'आपके मैसेज ने दिल को छू लिया सलमान खान। बहुत अच्छा लगा। भगवान आपको भी आशीर्वाद दे। चमकते रहें।'

दो फिल्मों में किया एक साथ काम

सलमान खान और अक्षय कुमार अब तक दो फिल्मों - 'मुझसे शादी करोगी' और 'जानेमन' में साथ काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार सलमान के शो 'बिग बॉस' में भी कई बार गेस्ट बनकर आ चुके हैं। दोनों के लेटेस्ट प्रोजेक्ट की बात करे तो अक्षय कुमार 'ओह माय गॉड 2 ', 'सेल्फी' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म में नजर आएंगे, वहीं सलमान 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती