न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

14 साल में रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, 'सर्कस' से पड़ने वाला है रिकॉर्ड पर डेंट

 रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में बज बना हुआ था इसके बावजूद सर्कस का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 1:34:26

14 साल में रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, 'सर्कस' से पड़ने वाला है रिकॉर्ड पर डेंट

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में बज बना हुआ था इसके बावजूद सर्कस का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा। शुरूआती आंकड़े कह रहे हैं कि 'सर्कस' ने पहले दिन 7.5 करोड़ से 8.5 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। फाइनल आंकड़े आने पर कलेक्शन अगर थोड़ा बढ़ भी जाए, तब भी ये तय है कि 'सर्कस' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दहाई का आंकड़ा छूने से चूक गई है।रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दो बड़े नामों का कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड को पहली बड़ी हिट 'सूर्यवंशी' देने वाले शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी फीकी पड़ जाएगी, जिसकी उम्मीद नहीं थी।

rohit shetty,cirkus,cirkus box office collection,rohit shetty news in hindi,ranveer singh movie cikus,bollywood news in hindi

रोहित शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन 8 करोड़ के करीब आखिरी बार 2010-11 में नजर आया था। 2010 में आई उनकी फिल्म 'गोलमाल 3' को 8 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और 2011 में 'सिंघम' ने 8.94 करोड़ रुपये का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। उस समय के हिसाब से ये आंकड़ा बहुत बड़ा था।10 साल पहले, यानी 2012 में रोहित की 'बोल बच्चन' को 12.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। पिछले एक दशक में रोहित शेट्टी की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन 33 करोड़ के पार गया जो शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से आया था।

अभी तक रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक थे जिनकी पिछली सभी फिल्में हिट रही। रोहित की आखिरी फ्लॉप फिल्म 'संडे' थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। यानी पिछले 14 साल में रोहित ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है, लेकिन लग रहा है कि 'सर्कस' के फ्लॉप होने से उनके इस रिकॉर्ड में एक डेंट पड़ने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?