न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: राज कुंद्रा केस में बड़ा खुलासा, ऑफिस में लगे सर्वर को 3 लोग कर सकते थे एक्सेस; डिलीट किया गया डाटा

क्राइम ब्रांच द्वारा जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा के दफ्तर में लगे सर्वर को सिर्फ 3 लोग एक्सेस कर सकते थे। ऐसे में सर्वर से डाटा को डिलीट करने का काम रेयान थोर्पे ने ही किया होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 1:08:20

Pornography Case: राज कुंद्रा केस में बड़ा खुलासा, ऑफिस में लगे सर्वर को 3 लोग कर सकते थे एक्सेस; डिलीट किया गया डाटा

पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 जुलाई को 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की थी। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वह बेकसूर है। लेकिन, इस बीच मामले को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक, राज कुंद्रा के ऑफिस के सर्वर से बड़ी मात्रा में डाटा डिलीट किया गया है।

क्राइम ब्रांच द्वारा जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा के दफ्तर में लगे सर्वर को सिर्फ 3 लोग एक्सेस कर सकते थे। ऐसे में सर्वर से डाटा को डिलीट करने का काम रेयान थोर्पे ने ही किया होगा। दरअसल, राज कुंद्रा के प्लान बी पर कंटेंट बनाने का काम शुरू हो चुका था। क्राइम ब्रांच को शक है कि प्लान बी पर काम करने से पहले पुराने एप से काफी बड़ी मात्रा में डाटा को डिलीट किया कर दिया गया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के दफ्तर में जब दूसरी बार रेड की गई तो उसमें कई फाइनेंसियल और टेक्निकल दस्तावेज उनके हाथ लगे हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि पोर्नोग्राफी से होने वाली कमाई पहले केनेरिन कंपनी के एकाउंट में जाती थी और उसके बाद भारत मे अलग-अलग एकाउंट में ट्रांसफर होती थी। इन दस्तावेजों से मिले सुराग पर पूछताछ में राज कुंद्रा बिल्कुल सहयोग नही कर रहे हैं। इसलिए इन्ही दस्तावेजों और कुछ गैजेट्स की जांच करने के लिए कोर्ट से फिर से कस्टडी की मांग की जाएगी। आपको बता दे, राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में है।

राज को देखते ही भड़क गईं थीं शिल्पा

राज कुंद्रा से जांच में एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 जुलाई को 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की थी। यह नया खुलासा इसी पूछताछ से जुड़ा हुआ है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, 23 जुलाई की शाम को जब पुलिसवाले राज कुंद्रा को लेकर उनके घर पहुंचे थे, तो उनको देखते ही शिल्पा शेट्टी भड़क गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। एक्ट्रेस ने कई पुलिसवालों के सामने चिल्लाते हुए राज से कहा कि इस केस ने पर‍िवार की बदनामी कर दी है। उनके हाथ से कई एंडोर्समेंट और बिजनेस डील्स निकल गए हैं। उन्होंने राज से कहा कि उन्हें अपने ऐप या जो भी उनका बिजनेस था उसके बारे में शिल्पा को बताना चाहिए था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी जोर-जोर से रोने लगी। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि शिल्पा को रोता देख राज कुंद्रा की आंखों में पानी आ गया था।

बाद में राज कुंद्रा ने श‍िल्पा को समझाने की कोशिश भी की। वे बार-बार खुद को बेगुनाह बता रहे थे और कह रहे थे कि उनके ख‍िलाफ बने इस केस का कोई आधार नहीं है। राज ने शिल्पा से कहा कि उन्होंने पोर्न नहीं बल्क‍ि एरॉट‍िका मूवीज बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर