बॉलीवुड में अपने डांस और लुक्स से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi Viral Video) ऑटो वाले से इंग्लैंड ड्राप करने की बात कर रही हैं। नोरा की इस वीडियो पर फैंस के फनी रिएक्शन देखे जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तपती धूम में सड़क किनारे खड़ी नोरा फतेही ऑटो वाले से कहती हैं कि 'भईया मुंबई में बहुत गर्मी है, थोड़ा इंग्लैंड ड्राप कर दीजिए ना।' वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये गर्मी आपके गाने के बाद से हुई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट।'














