न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए Varun Dhawan, बोले- हम इसे इतना महत्व क्यों दें?

पठान की रिलीज से पहले हुए बायकॉट को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वरुण धवन ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह के बायकॉट ट्रेंड पर ध्यान नहीं देना चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Feb 2023 10:52:42

'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए Varun Dhawan, बोले- हम इसे इतना महत्व क्यों दें?

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वरुण शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता पर बात करते नजर आए। इतना ही नहीं एक्टर ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी राय दी। हाल ही में वरुण धवन को आलिया भट्ट के साथ जी सिने अवॉर्ड्स 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण से धवन से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले हुए बायकॉट को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वरुण धवन ने काफी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हमें किसी भी तरह के बायकॉट ट्रेंड पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'

वरुण धवन ने आगे कहा, 'फिल्म 'पठान' की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को जिस तरह का मनोरंजन चाहिए, उन्हें वह मिलना चाहिए। हम कह सकते हैं कि दर्शकों को सिर्फ फ्रेश एंटरटेनमेंट की तलाश है, जो उन्हें 'पठान' में देखने को मिला है। लोग 'पठान' को पसंद कर रहे हैं तो यह खुशी का पल है।' वरुण धवन ने कहा, 'हम बायकॉट बॉलीवुड को इतना महत्व क्यों दें? न ही हमें इसके बारे में ज्यादा चर्चा करनी चाहिए।'

बता दें कि 'पठान' की रिलीज से पहले इसके 'बेशरम रंग' गाने का जमकर विरोध हुआ था। इस गाने की वजह से सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर फिल्म के बायकॉट की आवाज उठी। ट्विटर पर 'पठान' बायकॉट ट्रेंड हुआ। मगर, फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन ही विरोधियों को जवाब दे दिया। 'पठान' की 7 दिनों की भारत में कुल कमाई 328.25 करोड़ बताई जा रही है। पठान का बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह डंका बज रहा है उसे देखते हुए अंदाजा है फिल्म आसानी से 400 करोड़ के पार बिजनेस कर लेगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को देश ही नहीं विदेश में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश