18 नवंबर को रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 7वें दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब ये फिल्म तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। ‘दृश्यम 2’ का अबतक का कुल कलेक्शन 159.17 करोड़ रुपये का रहा है। वीक डेज में वीकेंड के मुकाबले टिकट के दाम काफी कम किए जाने के बावजूद इस फिल्म ने सोमवारसे बुधवार तक कुल 15.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म ने बुधवार को 4.68 करोड़ का कारोबार किया है।
#Drishyam2 continues to set the cash registers ringing... Note the solid hold on weekdays, this movie is simply unstoppable… [Week 2] Fri 7.87 cr, Sat 14.05 cr, Sun 17.32 cr, Mon 5.44 cr, Tue 5.15 cr, Wed 4.68 cr. Total: ₹ 159.17 cr. #India biz.
वहीं, 25 नवंबर को रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ का वीक डेज कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। सोमवार से बुधवार तक इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वरुण धवन की इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन महज 33.82 करोड़ रुपये का रहा है। इस फिल्म ने बड़े सिनेमाघरों में वीक डेज के दौरान 4.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म ने सोमवार को 1.71 करोड़, मंगलवार को 1.61 करोड़ और बुधवार को 1.42 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने की वजह से इस फिल्म की कमाई में तेजी आने के आसार जताए जा रहे हैं। तगड़े वीएफएक्स वाली फिल्म ‘भेड़िया’ को बनाने में कुल 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
#Bhediya at *national chains*… WEEK 1: *Day 4* vs *Day 5* vs *Day 6* biz…
⭐️ #PVR: 82 lacs / 75 lacs / 67 lacs
⭐️ #INOX: 54 lacs / 53 lacs / 46 lacs
⭐️














