बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में, ब्यूटीफुल वाणी कपूर ने एक शानदार स्ट्रैपी मस्टर्ड येलो थाई-हाई स्लिट बैकलेस गाउन में जमकर धमाल मचाया। इस गाउन में वाणी कपूर खूबसूरत के साथ बोल्ड भी नजर आ रहीं हैं। उनकी इस तस्वीर से फैंस के लिए नजरें हाटा पाना मुश्किल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए, वाणी कपूर ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'द आर्ट ऑफ लाइट एंड शेडो।' इन तस्वीरों में वाणी ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मिनिमल मेकअप लुक को चुना। वाणी कपूर की इन फोटो पर 1.78 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।














