ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब उर्फी जावेद की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो। हर एक दिन वह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी रहती है। उर्फी जावेद अच्छे से जानती हैं कि लाइम लाइट में रहने के लिए उन्हें क्या करना है। इसलिए उन्होंने अपनी ड्रेसिंग सेंस को ही अपना हथियार बनाया हुआ है। उर्फी का आज जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी वजह भी उनकी ड्रेस है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने थोड़ी देर पहले ही उर्फी का एक वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।














