कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तान दिखाती विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म ने 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को मिल रही माउथ पब्लिसिटी की बदौलत वीक डेज पर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही है। बीती रात ही मुंबई में आम जनता के लिए द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों के बीच आकर उनकी बात भी सुनी। इस स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला विवेक अग्निहोत्री से पूछ रही है कि आम जनता इस फिल्म को ऑस्कर के लिए किस तरह से नॉमिनेट करवा सकती हैं? इस सवाल पर विवेक अग्निहोत्री का जवाब अब लोगों का दिल जीत रहा है














