पिछले 2 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की नॉनस्टॉप रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। फिल्म की कमाई पर ब्रेक RRR ने लगाई है। द कश्मीर फाइल्स तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। थर्ड वीक के पहले ही दिन कश्मीर फाइल्स की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने द कश्मीर फाइल्स के 15वें दिन की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़ की कमाई की। जबकि गुरुवार को मवी ने 7.20 करोड़ कमाए थे। एक ही दिन में द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शन में आई इस गिरावट की वजह RRR है। एक तो फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। मूवी को लेकर जबरदस्त बज था तो लोगों ने इसे देखना ज्यादा प्रिफर किया। दूसरा ये कि RRR को मिली स्क्रीन्स और शोज की वजह से द कश्मीर फाइल्स के स्क्रीन्स कम हुए।
#TheKashmirFiles is impacted due to #RRR + reduction of screens and shows... Biz should jump on [third] Sat and Sun... [Week 3] Fri 4.50 cr. Total: ₹ 211.83 cr. #India biz.
हालांकि, तरण आदर्श का मानना है कि तीसरे हफ्ते में शनिवार और रविवार में द कश्मीर फाइल्स की कमाई में उछाल आ सकता है। फिल्म ने 15 दिन में 211.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 13वें दिन में विवेक अग्निहोत्री की मूवी 200 करोड़ कमाने में सफल रही थी। वैसे अगर अब जाकर 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई में गिरावट आती है, तो भी फिल्म ने अपने हिस्से की बेहतरीन कमाई कर ली है। मूवी कम बजट में बनी थी।














