'द कश्मीर फाइल्स' की नॉनस्टॉप कमाई ने सभी को हैरान किया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए लेकिन अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बिजनेस को धूल चटाई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म की ड्रीम कमाई जारी है। मास सर्किट में RRR की कमाई से नुकसान के बावजूद फिल्म ने 3सरे हफ्ते में सूर्यवंशी, पुष्पा, गंगूबाई काठियावाड़ी से ज्यादा कमाई की है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.60 करोड़, रविवार को 8.75 करोड़, सोमवार को 3.10 करोड़, मंगलवार को 2.75 करोड़, बुधवार को 2.25 करोड़, गुरुवार को 2 करोड़ कमाए। तीन हफ्तों में द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की कुल कमाई 238.28 करोड़ हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि विवेक अग्निहोत्री की मूवी ने कमाई के मामले में बड़ी फिल्मों को पटखनी दी है। मूवी ने पहले हफ्ते में 97.30 करोड़, दूसरे हफ्ते में 110.03 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 30.95 करोड़ का कारोबार किया।
#TheKashmirFiles continues its DREAM RUN... Affected by #RRR [mass circuits], yet collects more than #Sooryavanshi,
कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने ये साबित कर दिया है। मूवी सुनामी बनकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 हफ्ते हो चुके हैं। पर अभी भी फिल्म की नॉनस्टॉप कमाई जारी है। द कश्मीर फाइल्स जल्द 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी द कश्मीर फाइल्स उनके डायरेक्शन करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए।














