सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोनम कपूर भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में सोनम ने अपने एक तस्वीर शेयर की है। सोनम नए साल के जश्न के दौरान काफी रोमांटिक दिखाई दी। उन्होंने खुल्लमखुल्ला आनंद के साथ लिपलॉक किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोनम ने साल 2021 को बेहद ही यादगार तरीके से अदविदा कहते हुए रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत किया। सोनम ने आनंद के साथ लिपलॉक कर नए साल का जोरदार स्वागत किया।














