बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में गिरफ्तारी के बाद से ही ट्रोल्स के निशाने पर रहीं। पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को पर्सनल और प्रोफशनल लाइफ दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब राज कुंद्रा (Raj Kundra) जेल से बाहर आ चुके हैं। लेकिन, शिल्पा अभी भी ट्रोल्स का शिकार हो रही है। हाल ही में शिल्पा को हंसते-मुस्कुराते हुए ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4)’ के सेट पर स्पॉट किया गया। शिल्पा का यह अंदाज जहां कुछ लोगों को पसंद आया तो कई को एक्ट्रेस की खुशी बर्दास्त नहीं हो रही। लोगों ने उन्हें तुरंत पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले की याद दिलाना शुरू कर दिया।














