राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से शिल्पा शेट्टी को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में पहली बार शिल्पा शेट्टी का स्टेटमेंट सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दो पेज का नोट पोस्ट कर लिखा है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। हमारा मीडिया ट्रायल बंद हो।
शिल्पा ने दो पेज के नोट में लिखा, 'हां पिछले कुछ दिन हर तरह से मुश्किल भरे रहे हैं। हम पर कई आरोप लगे और अफवाहें भी फैलीं। मीडिया और मेरे कथित शुभचिंतकों ने मेरे और परिवार के बारे में कई बातें कहीं। मेरे पूरे परिवार को ट्रोल किया जा रहा है। हम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में मेरा स्टैंड यह है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और मैं आगे भी चुप ही रहूंगी। मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं।'














