न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jersey Box Office Collection: KGF 2 की आंधी में उड़ गई शाहिद की 'जर्सी', ठंडा रहा पहला वीकेंड

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी हुई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने हल्की उछाल के साथ 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 1:04:52

Jersey Box Office Collection: KGF 2 की आंधी में उड़ गई शाहिद की 'जर्सी', ठंडा रहा पहला वीकेंड

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी हुई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने हल्की उछाल के साथ 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट Ramesh Bala के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 3 दिन में करीब 14 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

बता दें कि साल 2019 में आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने 275 करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन किया था और एक्टर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जर्सी उसकी 10% कमाई करने में भी स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही है। जर्सी का फ्लॉप शो देखकर ये तो साफ है कि KGF 2 की आंधी में शाहिद की फिल्म कहीं उड़ गई है।

300 करोड़ के क्लब में एंट्री

केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने रविवार (KGF Chapter 2 Box Office Collection) को 300 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने इससे पहले दूसरे शनिवार तक 298.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 11.56 करोड़ रुपए और शनिवार 18.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 100 करोड़ रुपए, चौथे दिन 150 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। केजीएफ 2 ने छठे दिन 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, एक हफ्ते बाद 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। नौवें दिन फिल्म ने 275 करोड़ और 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। साल 2019 के बाद केजीएफ 2 पहली फिल्म है, जिसने 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
कौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसला
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो