न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

800 डांसर के साथ डांस करते नजर आएंगे सलमान खान, ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना दोबारा होगा शूट

सलमान खान गाने को और भी ग्रैंड बनाना चाहते हैं। फिल्म के उस गाने में 800 डांसर डांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा गाना मुख्य रूप से पूजा हेगड़े और सलमान खान के साथ ही अन्य चार कपल्स पर भी फिल्माया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 5:21:28

800 डांसर के साथ डांस करते नजर आएंगे सलमान खान,  ‘किसी का भाई किसी की जान’  का गाना दोबारा होगा शूट

सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर सामने आ रही थी। एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि सलमान खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म के एक गाने को दोबारा शूट करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान गाने को और भी ग्रैंड बनाना चाहते हैं। फिल्म के उस गाने में 800 डांसर डांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा गाना मुख्य रूप से पूजा हेगड़े और सलमान खान के साथ ही अन्य चार कपल्स पर भी फिल्माया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान इस फिल्म के हर विभाग को देख रहे हैं, और चाहते हैं कि फिल्म अच्छी दिखे। उनकी फिल्म का गाना काफी वाइब्रेंट और कलरफुल होगा।

बता दें, पहले इस गाने की शूटिंग छत पर होने वाली थी, लेकिन सलमान खान के मुताबिक वह काफी छोटी जगह होती। सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ को ग्रैंड बनाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कहानी को भी उस हिसाब से बदल दिया है। बता दें, सलमान खान के इस गाने को जानी मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ किया जा रहा है। जानी ने ही फिल्म ‘राधे’ में उनके गाने ‘सीटी मार’ को कोरियोग्राफ किया था।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है। इस फिल्म को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ ही वेंकटेश दग्गुबाती और पार्थ सिद्धपुरा भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के अलावा टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है। टाइगर की ये तीसरी फिल्म है और इसके पहले की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत