एक्ट्रेस रवीना टंडन (RaveenaTandon) के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का 87 साल की उम्र में आज निधन हो गया। इस बात की खबर खुद रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है। रवीना ने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है और कहा है कि वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। हालांकि अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि आखिर रवि टंडन का निधन कैसे हुआ।
रवीना ने पिता के साथ 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक वह पिता के साथ चल रही हैं। दूसरी फोटो रवीना के बचपन की है, इसमें उनके पिता ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। तीसरी में दोनों साथ में किसी फंक्शन में बैठे हैं और चौथी में रवीना पिता को पकड़े उन्हें गाल पर किस करते हुए कैमरा को पोज दे रही हैं।














