ड्रामा क्वीन राखी सावंत चर्चा में बने रहने के कोई मौका नहीं छोड़ती है. इस बार उनके निशाने पर आए है पीएम नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी इन दिनों अपने अमेरीका के दौरे पर हैं। राखी ने भी लगे हाथ पीएम मोदी से अजीब सी डिमांड कर दी। अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, राखी सावंत जिम से बाहर निकल रही थीं तभी उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान एक ने राखी से सवाल किया कि मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिका दौरे पर हैं, ऐसे में आप उनके लिए क्या संदेश देना चाहती हैं’? इस पर कुछ पल सोचने के बाद राखी ने अपने चिर परिचित अंदाज में जवाब देते हुए पीएम मोदी के लिए अपनी पूरी शॉपिंग लिस्ट बता दी कि वो अमेरीका से उनके लिए क्या-क्या लेकर आएं।














