बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान कई ऐसे सबूत मिल रहे है जिनकी वजह से कुंद्रा की मुश्किलें बढती जा रही है। शनिवार को मुंबई पुलिस के हाथ में एक ‘ख़ुफ़िया अलमारी’ लगी है। यह एक ‘ख़ुफ़िया अलमारी’ राज कुंद्रा के दफ्तर की दीवार में मिली है। इस अलमारी से पोर्नोग्राफी केस से जुड़े कई अहम सबूत बरामद हो सकते हैं।
दरअसल, पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने एक बार फिर से मुंबई के अंधेरी में स्थित राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में छापेमारी की। इस दौरान दीवार में छिपी हुई एक 'खुफिया अलमारी' पुलिस के हत्थे लगी है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अलमारी से कई फाइलें बरामद की गई हैं, जिसमें वित्तीय आदान-प्रदान से संबंधित और क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं।
Crime Branch has found a hidden cupboard in
— ANI (@ANI) July 24, 2021
actor Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra's Viaan and JL Stream office in Mumbai's Andheri during searches in connection with a pornography case: Mumbai Police pic.twitter.com/IfGCTl3cIE














