न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी थे पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टरमाइंड, पुलिस का दावा

कुंद्रा ने ब्रिटेन में केनरिन नामक कंपनी बनाई और उसका रजिस्ट्रेशन विदेश में करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 10:37:42

राज कुंद्रा और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी थे पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टरमाइंड, पुलिस का दावा

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे बेचने का आरोप है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच खबर सामने आई है कि राज कुंद्रा और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी को एडल्ट कंटेंट बनाने और बेचने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने दावा किया कि ब्रिटेन में रहने वाले प्रदीप बख्शी और राज कुंद्रा कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टरमाइंड थे।

राज कुंद्रा, वियान इंडस्ट्रीज के मालिक हैं, जिसे वह और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) संयुक्त रूप से चलाते हैं। वहीं, प्रदीप बख्शी, जो राज की बहन के पति हैं, वह लंदन स्थित केनरिन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

आरोप है कि राज कुंद्रा की निगरानी में भारत में अश्लील फ़िल्में बनाई जा रही थी और फिर उन्हें बेचने के लिए लंदन प्रदीप के पास वी ट्रांसफर (WeTransfer) प्लेटफॉर्म के जरिए भेजा जाता था। कुंद्रा ने ब्रिटेन में केनरिन नामक कंपनी बनाई और उसका रजिस्ट्रेशन विदेश में करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके।

आपको बता दे, वी ट्रांसफर फाइल डेटा ट्रांसफर करने वाली ऑनलाइन सर्विस है। इसकी मदद से आप कितने भी GB की फाइल को दुनिया के किसी भी कोने में शेयर कर सकते हैं। फाइल का साइज 2GB से ज्यादा बड़ा होने पर इसकी प्रो सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रो सर्विस की मदद से 1TB साइज तक की फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे फाइल को भेजना काफी आसान है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच के जॉइंट पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारंबे ने कहा कि इन दोनों कंपनी का एक मोबाइल ऐप है, जिसका नाम है हॉटशॉट्स डिजिटल एंटरटेनमेंट (HotShots Digital Entertainment), इसे केनरिन कंपनी द्वारा डेलेवप किया गया है। केनरिन वही कंपनी है जिसे राज कुंद्रा ने अपने भाई के साथ तैयार किया है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर, एपल स्टोर या फिर दूसरे किसी ऑथेंटिक ऐप स्टोर पर मौजूद नहीं है। हांलाकि इसे APK फाइल की मदद से फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका साइज करीब 42MB है।

जहां तक ऐप के कंटेंट की बात है, तो इस पर पोर्न कंटेंट ही मौजूद है। इस पर पोर्न वेब सीरीज से लेकर पोर्न मूवी दिखाई जाती हैं। ऐप पर उसका एक्सक्लूसिव कंटेंट, लाइव शो, हॉटशॉट्स लाइव जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप पर देश के 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा यूजर्स भी मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राज कुंद्रा ने जो पोर्न वीडियो भारत में शूट किए गए थे, उन्हें इसी ऐप की मदद से लोगों तक पहुंचाया गया।

पत्रकारो से बात करते हुए मिलिंग भारंबे ने कहा- इस फ्री ऐप को एपल और गूगल प्लेस्टोर दोनों ने ही एडल्ट कंटेंट के कारण अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान कई हॉटशॉट फिल्में, वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप चैट आदि जैसे आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं।

पहले सेमी-न्यूड और फिर फुल-न्यूड शूट करते

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी 2021 से राज कुंद्रा के पूरे स्टाफ से पूछताछ चल रही थी। अभिनेत्री बनने का सपना लिए मुंबई पहुंचने वाले लड़कियों को लेकर उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाता और फिर चयन के बाद उनसे बोल्ड सीन करने के लिए कहा जाता। पहले सेमी-न्यूड और फिर फुल-न्यूड शूट करते। उनमें से कुछ ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस से संपर्क किया।

आपको बता दें कि सागरिका नाम की एक लड़की ने कुछ महीने पहले भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन तब उस मामले में कोई फॉलोअप सामने नहीं आया था। सागरिका के अलावा मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका