बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यामी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो एक फोटोग्राफर को करारा जवाब देती नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में यामी गौतम, मुंबई में फिल्म भूत पुलिस के प्रमोशन के दौरान फोटोशूट करवा रही थीं। फोटोशूट के दौरान यामी ने क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी थी और कानों में ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमके पहने हुए थे। उनका ये लुक बेहद शानदार लग रहा था जिसे देखकर पैपराजी उन्हें 'फेयर एंड लवली' कहने लगे।














