काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgan) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। तस्वीर में न्यासा अपनी दोस्त के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में न्यासा देवगन के हाथ में वाइन गिलास है, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। न्यासा देवगन की इस तस्वीर पर एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘बड़े-बड़े लोगों के बड़े-बड़े शौक हैं।’
इस तस्वीर पर भले ही ट्रोल्स भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं लेकिन न्यासा के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। न्यासा देवगन के फैंस कमेंट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा देवगन के एक फैन ने तस्वीर पर लिखा है, 'न्यासा कितनी प्यारी लग रही है। बॉलीवुड में न्यासा जैसा कोई नहीं है।'














