न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

18 महीने बाद मौसमी चटर्जी के दामाद ने विसर्जित की पत्नी की अस्थियां, देरी के पीछे बताई ये वजह

70 और 80 के दौर की फेमस एक्ट्रेस रहीं मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) की बेटी पायल (Payal) का लंबी बीमारी के चलते साल 2019 में निधन हो गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 2:45:05

18 महीने बाद मौसमी चटर्जी के दामाद ने विसर्जित की पत्नी की अस्थियां, देरी के पीछे बताई ये वजह

70 और 80 के दौर की फेमस एक्ट्रेस रहीं मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) की बेटी पायल का लंबी बीमारी के चलते साल 2019 में निधन हो गया था। बेटी के निधन के बाद मौसमी और उनके दामाद के बीच काफी विवाद भी हुआ था। अब 18 महीने बाद मौसमी चटर्जी के दामाद डिकी सिन्‍हा ने पत्नी पायल की अस्थियां विसर्जित की हैं। डिकी सिन्‍हा ने त्रिवेणी संगम में अस्थियों को विसर्जित किया है।

E Times से बात करते हुए डिकी ने कहा, 'मैंने पायल के अंतिम संस्कार के वक्त उससे वादा किया था कि मैं उसकी अस्थियों को त्रिवेणी संगम में विसर्जित करूंगा क्योंकि ये उसकी फेवरेट धार्मिक जगह थी क्योंकि उसका आस्था पर विश्वास था। यहां तक की वह खुद भी त्रिवेणी संगम जाना चाहती थी, लेकिन हम जा नहीं पाए। अब तक मैंने उसकी अस्थियों को घर के बाहर रखा था और अब हमेशा के लिए त्रिवेणी संगम में उसे रख दिया। वह जहां भी है खुश है। मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं।'

moushumi chatterjee,son in law,daughter payal ashes,moushumi chatterjee daughter payal,moushumi chatterjee son in law

इतने दिनों तक अस्थियों को विसर्जित ना करने पर डिकी ने कहा, 'मैंने पिछले साल ही त्रिवेणी की टिकट्स बुक कर ली थी, लेकिन कोविड की वजह से देरी होती रही। मैं जो खोया है वो मैं ही जनता हूं। पायल के जाने से मैं अकेला हो गया हूं।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक चटर्जीस और डिकी साथ में बिजनेस कर रहे थे और उसी में आई दिक्कतों की वजह से दोनों में मतभेद हुए। इसके बाद पायल को डायबिटीज हो गया और 30 महीनों तक कोमा में थीं। इसके बाद पायल की हालत में थोड़ा सुधार आया और वह सहारे के जरिए चलने लगीं। लेकिन फिर पायल के नेफ्रोलॉजिकल सिस्टम की वजह से कई कॉम्पलीकेशन्स होने लगे। उनकी 2 सर्जरी हुई जिसमें एक ब्रेन की भी थी।

साल 2018 में मौसमी ने डिकी के खिलाफ शिकायत दर्ज की कि वह पायल का ध्यान नहीं रख रहे हैं और उनकी बेटी को उन्हें सौंप दिया जाए। लेकिन पायल, डिकी के साथ ही रहीं।

डिकी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘पायल के निधन के बाद मौसमी उन्हें देखने भी नहीं आईं। पायल के अंतिम संस्कार में सिर्फ उनके पिता और बहन आए थे।’

मौसमी चटर्जी का फिल्मी सफर

मौसमी चटर्जी के फिल्मी सफर की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपने दौर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, इन फिल्मों में अनुराग, दो प्रेमी, अंगूर, मंजिल, रोटी कपड़ा और मकान, स्वयंवर और सबसे बड़ा रुपैया जैसी हिट फ़िल्में शामिल थीं। बड़े पर्दे पर मौसमी ने राजेश खन्ना से लेकर विनोद मेहरा और जितेंद्र से लेकर संजीव कुमार तक के साथ जोड़ी बनाई थी। इन सभी स्टार्स के साथ मौसमी चटर्जी की जोड़ी को काफी सराहा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें मौसमी इतनी उम्दा कलाकार थीं कि इमोशनल सीन्स बिना ग्लिसरीन लगाए कर लेती थीं। कहते हैं कि मौसमी इमोशनल सीन्स में इस कदर डूब जाती थीं कि कैमरे के सामने रियल में रोने लगती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका