बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधीं हैं। यह शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जो गोवा में हुई थी।मौनी-सूरज की हल्दी से लेकर मेहंदी-शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही। शादी सेरेमनी के बाद अब मौनी की पूल पार्टी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।














