बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इंस्टाग्राम पोस्ट और रीलों के साथ अपने फैन्स के चर्चा में बनी रहती हैं। फैन्स भी मौनी की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते रहते है। ऐसे में मोनी रॉय ने अपना एक ब्लैक एंड ह्वाइट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने ये बताया कि वो शूटिंग सेट पर शॉट वेट करते हुए इस वीडियो को बनया है।
इस वीडियो के साथ मौनी रॉय ने कैप्शन भी लिखा है, 'क्लासिक के लवर...हैशटैग व्हेन इन द वेटिंग फॉर शॉट'। वीडियो में मौनी लंहगा पहने 'लेके पहला पहला प्यार' गाने पर शानदार डांस करती हुई दिख रही हैं। गाने पर उनका डांस मूव्स देखते ही बन रहा है।














