टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत को पहला पदक दिलाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से हाल ही में सलमान खान ने मुलाकात की। सलमान खान (Salman Khan) ने मीराबाई चानू से मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर शेयर करने के बाद ही सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। शेयर की गई फोटो में सलमान खान (Salman Khan) के साथ खड़ी मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। सलमान ने इस इमेज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'रजत पदक विजेता मीराबाई चानू, आपको शुभकामनाएं…आपसे बहुत प्यारी मुलाकात हुई…आपको हमेशा के लिए शुभकामनाएं!'














