एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal Passes Away) का आज सुबह निधन हो गया। इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से राज का निधन हुआ है। राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उन्होंने सोमवार को मंदिरा और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा।














