मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। ऐसे में एक बार फिर मलाइका ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उन्होंने अपने कर्ल किए हुए बालों को खुला छोड़ा हुआ है और अजीबो-गरीब चेहरा बनाया हुआ है।














