माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है। बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती दिखाई दे रही हैं। अपनी ब्यूटी के साथ ही ये अदाकारा स्टाइल का भी पूरी तरह से ख्याल रखती है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने हर दिन किए जाने वाले अपने रूटीन मेकअप का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। माधुरी ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि कैसे आप घर पर ही बड़ी आसानी से रूटीन मेकअप कर सकते है। इस वीडियो में माधुरी ने पहले स्टेप का जिक्र करते हुए बताया है कि पहले आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से मेकअप आपके चेहरे पर बहुत ही अच्छी तरह से लग पाता है। इसलिए मॉइश्चराइजर को पहले अपनी स्किन पर अच्छी तरह से लगाएं। वीडियो में माधुरी ने कई तरह के ब्यूटी टिप्स शेयर किए है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब मेकअप की बात होती है तो इसे कम ही करना बेहतर है।














