टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना के 6.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट फोटोशूट फैन्स की बिच चर्चा में बना हुआ है। करिश्मा तन्ना अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में करवाए गए इस लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है। करिश्मा तन्ना ने डिज़ाइनर लहंगे में जबरदस्त पोज़ दिए है। पीच कलर के इस लहंगे के साथ करिश्मा तन्ना ने डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है और दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है।
फोटोज़ में करिश्मा तन्ना का मेकअप उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था। बताते चलें कि टीवी सीरियल्स के साथ करिश्मा तन्ना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।














