न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर की वादियों में शूट होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रोमांटिक गाना, आलिया भट्ट संग बेटी राहा भी जाएंगी

करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग तकरीबन खत्म हो चुकी है लेकिन एक रोमांटिक गाना है जिसको शूट किया जाना अभी बाक़ी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Feb 2023 9:35:51

कश्मीर की वादियों में शूट होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रोमांटिक गाना, आलिया भट्ट संग बेटी राहा भी जाएंगी

करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग तकरीबन खत्म हो चुकी है लेकिन एक रोमांटिक गाना है जिसको शूट किया जाना अभी बाक़ी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर फिल्माया जाने वाले इस गाने की शूटिंग कश्मीर की हसीन वादियों में होने वाली है। जिसकी तैयारी करण कर चुके है। इस गाने को 10 दिवसीय शेड्यूल के साथ 1 मार्च से शूट किया जाएगा। रणवीर और आलिया इसके लिए 28 फ़रवरी को कश्मीर के लिए रवाना होंगे। कश्मीर में आलिया के साथ उनकी छोटी सी बेटी राह भी जाएगी।राहा की यह पहली जर्नी होगी।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार एक करीबी सूत्र ने कहा, 'हर कोई कश्मीर में राहा की प्रेजेंस के लिए बहुत उत्साहित है। दूसरों की तुलना में करण बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें राहा के साथ वक्त बिताने के लिए मुश्किल से ही समय मिलता है।'

कश्मीर में इस गाने के साथ, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी करते हुए करण अपने पसंदीदा निर्देशक यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने हाल ही में इसे 28 जुलाई तक के लिए पोस्टपोन कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आने वाली हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण के निर्देशन में बनने वाली सातवीं फीचर फिल्म है। उनकी आखिरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी और इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान ने अभिनय किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत