बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने फिल्म धाकड़ की शूटिंग में व्यस्त है। इस बीच कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। कंगना (Kangana Ranaut) ने व्हाइट कलर की ट्रांसपैरेंट ब्रालेट पहनी है, साथ ही हाई वेस्ट पैंट हैं।
वहीं कंगना (Kangana Ranaut) ने अपने बालों को लुक देने के लिए बन बनाया है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटो में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में गालिब की शायरी लिखी है। एक्ट्रेस लिखती हैं- 'मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले।'














