एक्टर अनुपम खेर ने 11 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सारिका, बोमन ईरानी, डेनी डेंजोंगपा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग में जया बच्चन, कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, शहनाज गिल और भाग्यश्री शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग में अमिताभ बच्चन तो शामिल नहीं हो पाए, लेकिन पत्नी और बेटे अभिषेक बच्चन जरुर पहुंचे। हालाकि, उनकी एंट्री के दौरान एक अटपटा वाक्या देखने को मिला। वेन्यू पर मीडिया के सामने कंगना रनौत भी खड़ी थीं। जया बच्चन ने जब एंट्री ली तो उन्होंने 'हेलो जया जी' कहकर उन्हें हाय बोला, लेकिन जया बच्चन ने साफ इग्नोर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर जब अभिषेक बच्चन वेन्यू पर आए तो उन्होंने कंगना रनौत को गले लगाया और उनसे थोड़ी बातचीत भी की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैन्स के दो गुट बन गए हैं। कोई कंगना को सपोर्ट कर रहा है तो कोई जया बच्चन को।














