बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने दोस्तों के साथ तमिलनाडु में छुट्टियां मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने ट्रिप की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में जाह्नवी चाय पत्ती के बागनों के बीच में खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं। फोटो में उनका स्टाइल और लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।
जाह्नवी कपूर तमिलनाडु वेकेशन ट्रिप की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह पहाड़ों पर दिख रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में हरे-भरे चाय का बागान दिखाई दे रहा है। दूसरी फोटो में उन्होंने ऊटी के खास नजारे के साथ-साथ आसामान में बादलों के बीच छुपे सूरज को कैमरे में कैद किया। इन दोनों तस्वीरों में प्रकृति की छटा निराली दिख रही है।














