न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉडी शेमिंग पर बोली सोनाक्षी सिन्हा, कहा - घर से होती है इसकी शुरुआत

मैंने दो महीनों में 15 किलो वजन बढ़ाया था। मैंने अपना वजह उन सब चीजें खाकर बढ़ाया जो मैं खाना पसंद कर रही थी। मैं इस बात को मानती हूं कि मैंने जो भी वजन बढ़ाया काफी अनहेल्दी तरह बढ़ाया है। मेरे पास फिल्म के लिए बहुत कम समय था। मुझे तेजी से वजन बढ़ाना था। मेरे अंदर जल्दी वजन बढ़ा लेने की टेंडेंसी है तो ऐसे में मुझे कुछ ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 12:05:11

बॉडी शेमिंग पर बोली सोनाक्षी सिन्हा, कहा - घर से होती है इसकी शुरुआत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'डबल एक्सएल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में सोनाक्षी और हुमा कुरैशी की जोड़ी दिखी। फिल्म में दोनों ने ही ओवरवेट लड़कियों के किरदार निभाए। फिल्म के जरिए दोनों ही एक्ट्रेसेस ने साबित किया कि आप चाहे जैसे भी दिखते हों, लेकिन अगर आप में टैलेंट है तो आप कुछ भी कर सकते हो।

फिल्म में अपने बढ़े हुए वजन को लेकर firstpost को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मैंने दो महीनों में 15 किलो वजन बढ़ाया था। मैंने अपना वजह उन सब चीजें खाकर बढ़ाया जो मैं खाना पसंद कर रही थी। मैं इस बात को मानती हूं कि मैंने जो भी वजन बढ़ाया काफी अनहेल्दी तरह बढ़ाया है। मेरे पास फिल्म के लिए बहुत कम समय था। मुझे तेजी से वजन बढ़ाना था। मेरे अंदर जल्दी वजन बढ़ा लेने की टेंडेंसी है तो ऐसे में मुझे कुछ ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।'

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि वजन बढ़ाना और घटाना, हम कलाकार अक्सर ही फिल्मों के लिए करते रहते हैं। लेकिन जिस तरह से लोग बॉडी शेम करते हैं वह गलत है। यह उनका भी दोष नहीं है। वह जिस माहौल में पले-बढ़े हैं, उससे ही उनके अंदर ये चीजें और सोच आती है।

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि बॉडी शेमिंग की शुरुआत घर से होती है। मुझे याद है मैं जब छोटी थी तो मेरी मम्मी मुझे वजन कम करने के लिए कहती रहती थीं और जब कोई आपको लगातार किसी चीज के लिए कहता रहता है, तो मैं उनमें से हूं जो उसका अपोजिट करती है और जिस दिन मेरी मम्मी ने मुझे वजन कम करने के लिए कहना बंद किया, मेरे अंदर खुद ही यह चीज आ गई। मुझे अपने बढ़ते वजन को रोकना होगा और इसे कम भी करना होगा। हां, बॉडी शेमिंग की शुरुआत घर से होती है और मेरी मां को भी इस बात का अहसास हुआ है। मैं उन सभी मांओं को ब्लेम नहीं कर रही हूं जो लगातार अपने बच्चों को वजन कम करने के लिए कहती रहती हैं। शायद वह भी इस चीज से गुजरी होंगी। उनके भी पेरेंट्स उन्हें इस तरह के ताने मारते होंगे।

आपको बता दे, एक समय था जब सोनाक्षी सिन्हा का वजन काफी था। लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं और इनकी वेट लॉस जर्नी दर्शकों के सामने आई। कहना पड़ेगा कि सोनाक्षी सिन्हा का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक था। हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो गया था। वर्कआउट, एक्सरसाइज, स्ट्रीक्ट डायट इन तीन चीजों को फॉलो कर सोनाक्षी सिन्हा ने काफी वेट लॉस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
सोने की रामचरितमानस कहां है? राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया जवाब, पूर्व IAS के आरोपों का किया खंडन
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगे
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो