भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी व मशहूर डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। धनाश्री वर्मा अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में धनाश्री वर्मा ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें में 'बचपन का प्यार' गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। धनाश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।














