नीना गुप्ता (Neena Gupta) का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीना को दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी (Amrish Puri) अवॉर्ड दे रहे हैं। वीडियो में नीना ने 1986 के सीरियल 'बुनियाद' का एक डायलॉग भी बोला है। बुनियाद को 'रमेश सिप्पी' ने डायरेक्ट किया था और यह दूरदर्शन में टेलीकास्ट हुआ था। इस वीडियो को नीना की बेटी डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने शेयर किया है।














