बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ के एएसआई सोमनाथ मोहंती (CISF ASI Somnath Mohanty) भले ही सोशल मीडिया पर रातों-रात 'हीरो' बन गए लेकिन अब वह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोककर अपनी ड्यूटी तो निभाई लेकिन बाद में उन पर खुद प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है।
सीआईएसएफ जवान का मोबाइल हुआ जब्तमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अब सोमनाथ इस मुद्दे पर मीडिया से बात ना कर पाएं। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने को लेकर सोमनाथ मोहंती ने मीडिया से बात की थी। अधिकारियों का कहना है यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। सोमनाथ मोहंती अब आगे किसी मीडिया हाउस से बात ना करें, इसीलिए उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।