बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया और आज यानि 10 नवंबर गुरुवार को सुबह 9:15 बजे एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गई हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को पपराजी से छुपाते नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस ये जानने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने बेटी को नॉर्मल या सीजेरियन किस तरीके से जन्म दिया है?














