रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, परेश रावल, मिलिंद सोमन, रमेश तैरानी, सातीश कौशिक, साउथ इंडियन अभिनेत्री बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली समेत कई नामी स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। हालांकि आलिया ने अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है।
Just in: Reports suggest that actor #AliaBhatt has tested positive for COVID-19. We wish the actress a speedy recovery. pic.twitter.com/D7Hcg70qnI
— Filmfare (@filmfare) April 1, 2021
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। आपको बता दें रणबीर कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हाल ही में वह कोरोना नेगेटिव हुए हैं और उन्होंने काम पर वापसी कर ली है।














